Daily Current Affairs October 2024- India Sarkari Naukri

India Sarkari Naukri
Oct 2

Daily Current Affairs October 2024- India Sarkari Naukri

 
Date / Time of Post:23/10/2024 | 10:00 AM By India Sarkari Naukri

22 अक्टूबर 2024 करंट अफेयर्स

प्रश्न 1: 'अंतरराष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर: हर वर्ष 22 अक्टूबर को 'अंतरराष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस' मनाया जाता है।
प्रश्न 2: 'पांचवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023' किसने प्रदान किया?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में 'पांचवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023' प्रदान किया।
प्रश्न 3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूस गए हैं?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024' में भाग लेने के लिए रूस गए हैं।
प्रश्न 4: जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़ की भारत यात्रा कब से शुरू होगी?
उत्तर: जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़ 24 अक्टूबर से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर होंगे।
प्रश्न 5: भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की वार्ता कब आयोजित हुई?
उत्तर: 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में भारत और सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों के बीच छठी वार्ता आयोजित की गई।
प्रश्न 6: ICC महिला T-20 विश्व कप 2024 की सर्वश्रेष्ठ टीम में किसे शामिल किया गया है?
उत्तर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ICC महिला T-20 विश्व कप 2024 की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल किया गया है।
प्रश्न 7: 14वें अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 अक्टूबर को गांधीनगर में इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
प्रश्न 8: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस. गोपालकृष्णन को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 9: गूगल के नए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) कौन बने हैं?
उत्तर: भारतीय मूल के प्रभाकर राघवन गूगल के नए CTO बने हैं।
प्रश्न 10: भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के नए अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर: अभ्युदय जिंदल को भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 11: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कितने राष्ट्रीयकृत बैंकों में CGM पद के सृजन को मंजूरी दी है?
उत्तर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों में मुख्य महाप्रबंधक (CGM) पद के सृजन को मंजूरी दी है।
प्रश्न 12: केरल के करियावट्टोम में 300-बेड के लड़कियों के हॉस्टल का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरल के करियावट्टोम में 300-बेड के लड़कियों के हॉस्टल का उद्घाटन किया है।
प्रश्न 13: 15वें कलाईडोस्कोप शैक्षणिक सम्मेलन का विषय क्या है और यह कब शुरू हुआ?
उत्तर: 21 अक्टूबर को दिल्ली में 15वें कलाईडोस्कोप शैक्षणिक सम्मेलन की शुरूआत हुई, जिसका विषय है: 'सतत विश्व के लिए नवाचार और डिजिटल परिवर्तन'।

21 अक्टूबर 2024 के करंट अफेयर्स

प्रश्न 1: भारत में 'पुलिस स्मृति दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर: भारत में हर वर्ष 21 अक्टूबर को 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया जाता है।
प्रश्न2: NCERT ने किस टूल को लॉन्च किया है जो छात्रों की परीक्षा तैयारी में सहायता करेगा?
उत्तर: NCERT ने 'साथी पोर्टल 2024' लॉन्च किया है, जो छात्रों की इंजीनियरिंग, मेडिकल (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता करेगा।
प्रश्न3: 'T20 विश्व कप 2024' का खिताब किस महिला क्रिकेट टीम ने जीता है?
उत्तर: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर 'T20 विश्व कप 2024' का खिताब जीता है।
प्रश्न4: 20 अक्टूबर 2024 को किसने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का पदभार संभाला?
उत्तर: 'प्राबोवो सुबियांतो' ने 20 अक्टूबर 2024 को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का पदभार संभाला है।
प्रश्न5: 'अल्माटी ओपन 2024 टेनिस टूर्नामेंट' में पुरुष डबल्स का खिताब किस भारतीय जोड़ी ने जीता?
उत्तर:अर्जुन काधे और ऋत्विक बोलिपल्ली ने 'अल्माटी ओपन 2024' टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
प्रश्न6: 'राष्ट्रीय पैरा-स्विमिंग चैंपियनशिप 2024' में पुरुष S-4 100m फ्रीस्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक किसने जीता?
उत्तर: राजस्थान के 'लाकन सिंह' ने 'राष्ट्रीय पैरा-स्विमिंग चैंपियनशिप 2024' में पुरुष S-4 100m फ्रीस्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
प्रश्न7: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर 2024 को किस कार्यक्रम को संबोधित किया?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर 2024 को NDTV के 'विश्व सम्मेलन 2024' को भारतीय सदी पर संबोधित किया।
प्रश्न8: श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 21 अक्टूबर 2024 को कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया?
उत्तर: श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 21 अक्टूबर 2024 को 'ई-श्रम पोर्टल' लॉन्च किया।
प्रश्न9: 22 अक्टूबर 2024 को 'राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023' किसने प्रदान किए?
उत्तर: राष्ट्रपति 'द्रौपदी मुर्मु' ने 22 अक्टूबर 2024 को 'राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023' प्रदान किए।
प्रश्न 10: मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने हाल ही में अपने देश में कौन-सा भारतीय भुगतान प्रणाली शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने हाल ही में अपने देश में भारत का 'UPI' (Unified Payment Interface) शुरू करने का निर्णय लिया है।
प्रश्न 11: 18वां 'प्रवासी भारतीय दिवस' 2025 में कहां आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: 18वां 'प्रवासी भारतीय दिवस' 2025 में 8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न 12: 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' पर परिचर्चा किस आकाशवाणी कार्यक्रम में प्रसारित होगी?
उत्तर: 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' पर परिचर्चा 21 अक्टूबर 2024 को आकाशवाणी के साप्ताहिक कार्यक्रम 'पब्लिक स्पीक' में प्रसारित होगी।
प्रश्न 13: 'मिशन बसुंधरा' का तीसरा चरण हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया?
उत्तर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में 'मिशन बसुंधरा' का तीसरा चरण लॉन्च किया।
प्रश्न 14: 'सड़क सुरक्षा कॉन्क्लेव' का आयोजन किसने किया?
उत्तर: भारतीय सेना के 'बाइसन डिवीजन' ने तेलंगाना राज्य पुलिस के साथ मिलकर 'सड़क सुरक्षा कॉन्क्लेव' का आयोजन किया।
प्रश्न 15: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को किस अस्पताल का उद्घाटन किया?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में 'शंकर नेत्रालय अस्पताल' का उद्घाटन किया।

20 अक्टूबर 2024 के करंट अफेयर्स

प्रश्न 1: हर वर्ष 'विश्व सांख्यिकी दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर: हर वर्ष 20 अक्टूबर को 'विश्व सांख्यिकी दिवस' मनाया जाता है।
प्रश्न2: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रश्न3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को कितने करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को वाराणसी में 1,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
प्रश्न4: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 20 अक्टूबर 2024 को किस उद्देश्य से हाफ मैराथन में भाग लिया?
उत्तर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बाल तस्करी के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 20 अक्टूबर 2024 को हाफ मैराथन में भाग लिया।
प्रश्न5: हाल ही में भारत ने किस देश के स्कूलों के उन्नयन के लिए अनुदान सहायता बढ़ाई है?
उत्तर: भारत ने हाल ही में श्रीलंका के बागान क्षेत्रों में नौ स्कूलों के उन्नयन के लिए अनुदान सहायता बढ़ाई है।
प्रश्न6: 18 अक्टूबर 2024 को INA दिल्ली हाट में 'विशेष खादी प्रदर्शनी' का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 18 अक्टूबर 2024 को INA दिल्ली हाट में 'विशेष खादी प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया।
प्रश्न7: सरकारी योजनाओं को नागरिकों से सीधे जोड़ने के लिए किस मंत्रालय ने 'Ask Our Experts' लाइव सीरीज शुरू की है?
उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सरकारी योजनाओं को नागरिकों से सीधे जोड़ने के लिए 18 अक्टूबर 2024 को 'Ask Our Experts' लाइव सीरीज शुरू की है।

19 अक्टूबर 2024 - करेंट अफेयर्स

प्र1. ‘विश्व बाल चिकित्सा हड्डी और जोड़ दिवस’ कब मनाया जाता है?
उ1. हर वर्ष 19 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व बाल चिकित्सा हड्डी और जोड़ दिवस’ मनाया जाता है।
प्र2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा कब करेंगे?
उ2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस की यात्रा करेंगे।
प्र3. ‘राष्ट्रीय रबी कृषि सम्मेलन 2024’ का उद्घाटन कौन और कब करेंगे?
उ3. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 अक्टूबर को नई दिल्ली में उद्घाटन करेंगे।
प्र4. ‘एविएशन पार्क’ का अनावरण किसने और कब किया?
उ4. नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने 18 अक्टूबर को अनावरण किया।
प्र5. प्रसारणकर्ताओं के लिए नियामक प्रारूप पर परामर्श पत्र किस संगठन ने जारी किया है?
उ5. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने प्रसारणकर्ताओं के लिए नियामक प्रारूप पर परामर्श पत्र जारी किया है।
प्र6. वर्ष 2024-25 के लिए मेधावी छात्रों के ‘राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल’ की अंतिम तिथि कब तक बढ़ाई गई है?
उ6. केंद्र सरकार ने इसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
प्र7. UNDP की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में कितने लोग बेहद गरीबी में जी रहे हैं?
उ7. लगभग चार करोड़ 17 लाख लोग बेहद गरीबी में जी रहे हैं और उनमें से साढ़े छह प्रतिशत बदहाल स्थिति में हैं।
प्र8. जम्मू-कश्मीर में नई विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर किसे नियुक्त किया गया है?
उ8. नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक ‘मुबारक गुल’ को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।
प्र9. ‘डेनमार्क ओपन बैडमिंटन’ में पीवी सिंधु को किसने हराया?
उ9. इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग ने पीवी सिंधु को 21-13, 16-21, 21-9 से हराया है।
प्र10. ‘साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर’ कला प्रदर्शनी का दूसरा संस्करण किसने और कब उद्घाटन किया?
उ10. केंद्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में इसका उद्घाटन किया।
प्र11. ‘विशेष अभियान 4.0’ कब तक चलाया जा रहा है?
उ11. निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग इसे 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक चला रहा है।

18 अक्टूबर 2024 - करंट अफेयर्स

प्रश्न 1: हर साल 18 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर: हर साल 18 अक्टूबर को 'विश्व रजोनिवृत्ति दिवस' पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
प्रश्न 2: भारत ने मॉरीशस को किस परियोजना के लिए 487 करोड़ रुपये का लोन दिया है?
उत्तर: भारत ने मॉरीशस को ‘जल पाइपलाइन बदलने की परियोजना’ के लिए 487 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज दिया है।
प्रश्न 3: इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का 20वां सालाना उत्सव कब और कहां आयोजित होगा?
उत्तर: इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का 20वां सालाना उत्सव 'IIC अनुभव कला उत्सव' 18 अक्टूबर से नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसका मुख्य विषय "कल्पवृक्ष-राष्ट्रीय आंदोलन, आजादी और पहचान" है।
प्रश्न 4: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए किस नियम में बदलाव किया है?
उत्तर: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए टैक्स नियमों में बदलाव किया है, जिसका उद्देश्य स्रोत पर टैक्स संग्रह और कटौती के बाद क्रेडिट के लिए दावा प्रक्रिया को आसान बनाना है।
प्रश्न 5: निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में भारत के विवान कपूर ने कौन सा मेडल जीता है?
उत्तर: भारत के विवान कपूर ने निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में ट्रैप मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता है।
प्रश्न 6: मशहूर अभिनेता देबराज रॉय का निधन कब हुआ और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत किस फिल्म से की थी?
उत्तर: मशहूर अभिनेता देबराज रॉय का 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 1970 में सत्यजीत रे की फिल्म 'प्रतिद्वंदी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
प्रश्न 7: सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता कानून की किस धारा को संवैधानिक रूप से सही ठहराया है?
उत्तर: सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता कानून की धारा 6A को संविधान के अनुसार वैध माना है।
प्रश्न 8: SEBI द्वारा डेट सिक्योरिटीज के लिए 'लिक्विडिटी विंडो सुविधा' कब से शुरू की जाएगी?
उत्तर: SEBI द्वारा स्टॉक एक्सचेंज सिस्टम के जरिए डेट सिक्योरिटीज में 'लिक्विडिटी विंडो सुविधा' 1 नवंबर से शुरू होगी।
प्रश्न 9: 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में किस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन नितिन गडकरी ने किया?
उत्तर: 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में नीति आयोग द्वारा आयोजित 'अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल संगोष्ठी और प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया।
प्रश्न 10: विश्व प्रसिद्ध संगीत बैंड 'वन डायरेक्शन' के पूर्व सदस्य लियाम पायने का निधन किस उम्र में हुआ?
उत्तर: विश्व प्रसिद्ध संगीत बैंड 'वन डायरेक्शन' के पूर्व सदस्य लियाम पायने का 31 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
प्रश्न 11: भारत के अर्जुन एरिगैसी ने कौन सी शतरंज प्रतियोगिता जीती है?
उत्तर: भारत के अर्जुन एरिगैसी ने शतरंज मास्टर्स कप अपने नाम किया है।
प्रश्न 12: ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के अमनजीत सिंह ने किस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया?
उत्तर: भारत के अमनजीत सिंह ने ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल में नई दिल्ली में स्कीट फाइनल शॉटगन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

17 अक्टूबर 2024 - करंट अफेयर्स

प्र 1. ‘अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ दुनियाभर में कब मनाया जाता है?
उ 1. प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को इसे मनाया जाता है।
प्र 2. 17 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ कौन लेंगे?
उ 2. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता नायब सिंह सैनी।
प्र 3. 17 अक्टूबर को देशभर में किसकी जयंती मनाई जा रही है?
उ 3. रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की।
प्र 4. नीति आयोग ‘अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार’ और ‘एक्सपो-2024’ का आयोजन कब करेगा?
उ 4. 17 अप्रैल से नई दिल्ली में।
प्र 5. ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस-ISA असेंबली’ का सातवां सत्र कहां और कब होगा?
उ 5. 3 से 6 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में।
प्र 6. ‘मेरा होउ चोंगबा 2024’ उत्सव कहां और कब आयोजित होगा?
उ 6. मणिपुर की राजधानी इम्फाल में 17 अक्टूबर से।
प्र 7. 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में NDA के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता कौन करेंगे?
उ 7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्र 8. ‘आसियान-भारत ट्रैक 1 साइबर नीति संवाद’ कहां आयोजित किया जा रहा है और इसकी सह-अध्यक्षता कौन कर रहे हैं?
उ 8. सिंगापुर में, अमित ए. शुक्ला सह-अध्यक्षता कर रहे हैं।
प्र 9. शिलांग में ‘मेघालय स्किल और इनोवेशन हब’ की आधारशिला किसने रखी?
उ 9. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 16 अक्टूबर को।
प्र 10. वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल से सितंबर के बीच देश के निर्यात में कितनी वृद्धि हुई है?
उ 10. 4.86 प्रतिशत की वृद्धि।
प्र 11. पहले ‘अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024’ का उद्घाटन दिल्ली में किसने किया?
उ 11. केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 16 अक्टूबर को।
प्र 12. ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का 8वां संस्करण कब और कहां आयोजित हो रहा है?
उ 12. 16 अक्टूबर से नई दिल्ली में।

16 अक्टूबर 2024 के करेंट अफेयर्स

प्र 1. दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?
उ 1. 16 अक्टूबर को हर वर्ष विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्र2. 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली?
उ2. नेशनल कांफ्रेंस नेता ‘उमर अब्दुल्ला’ ने शपथ ली।
प्र3. भारत ने हाल ही में अमेरिका के साथ कौन सा समझौता किया है?
उ3. भारत ने ‘31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन’ खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्र4. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की शासनाध्यक्षों की 23वीं बैठक में कौन भाग लेगा?
उ4. केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में इस बैठक में भाग लेंगे।
प्र5. 75वीं इंटरनेशनल एस्ट्रोनोटिकल कांग्रेस कहां आयोजित की जा रही है?
उ5. यह कांग्रेस इटली के मिलान में माइको सम्मेलन केंद्र में शुरू हुई है।
प्र6. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 16 अक्टूबर को किस यात्रा पर रवाना हुई हैं?
उ6. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मेक्सिको और अमेरिका की दो देशों की यात्रा पर रवाना हुई हैं।
प्र7. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उ7. वरिष्ठ नेता ‘डॉ. के. लक्ष्मण’ को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
प्र8. विशाखापत्तनम में आंध्र मेडिकल टेक जोन परिसर में 15 अक्टूबर को किस केंद्र का उद्घाटन किया गया?
उ8. केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान के विस्तार केंद्र का उद्घाटन किया।
प्र9. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को किस विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है?
उ9. अल्जीयर्स के ‘सिदी अब्देला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय’ से राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
प्र10. सेना ने करगिल के काकसर ब्रिज का नाम बदलकर क्या रखा है?
उ10. सेना ने काकसर ब्रिज का नाम बदलकर ‘कैप्टन अमित भारद्वाज सेतु’ रखा है।
प्र11. भारतीय तटरक्षक बल के 26वें महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
उ11. ‘परमेश शिवमणि’ ने 26वें महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है।
प्र12. भारत-ऑस्ट्रेलिया की चौथी 2+2 सचिव स्तरीय वार्ता कहां आयोजित की गई है?
उ12. यह वार्ता ‘नई दिल्ली’ में हुई है।

15 अक्टूबर 2024 करंट अफेयर्स 

प्रश्न 1: विश्व छात्र दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर 1: विश्व छात्र दिवस हर वर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है।
प्रश्न 2: अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के ‘विश्व दूरसंचार मानक सम्मेलन -2024’ का उद्घाटन नई दिल्ली में किसने किया?
उत्तर 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया।
प्रश्न 3: हाल ही में भारत ने किस देश के कार्यवाहक उच्चायुक्त सहित छह राजनयिकों को निष्कासित किया है?
उत्तर 3: भारत ने कनाडा के कार्यवाहक उच्चायुक्त स्टीवर्ट रॉस व्हीलर सहित छह राजनयिकों को निष्कासित किया है।
प्रश्न 4: 15 अक्टूबर को भारत और कोलंबिया के बीच कौन-सा समझौता हुआ?
उत्तर 4: ‘ऑडियो विज़ुअल सह-निर्माण समझौते’ पर भारत और कोलंबिया के बीच हस्ताक्षर हुए।
प्रश्न 5: 15 अक्टूबर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान कौन जा रहे हैं?
उत्तर 5: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं।
प्रश्न 6: ‘ISSF जूनियर विश्व कप’ की मेजबानी भारत कब करेगा?
उत्तर 6: भारत वर्ष 2025 में ‘ISSF जूनियर विश्व कप’ की मेजबानी करेगा।
प्रश्न 7: भारत का तीसरा ऐसा राज्य कौन सा है जिसने जाति सर्वेक्षण शुरू किया है?
उत्तर 7: ‘तेलंगाना’ जाति सर्वेक्षण शुरू करने वाला भारत का तीसरा राज्य बना है।
प्रश्न 8: किशोर कुमार की 37वीं पुण्यतिथि पर किसे ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?
उत्तर 8: दिग्गज फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक ‘राजकुमार हिरानी’ को ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 9: नासा ने अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान कौन-सा लॉन्च किया है?
उत्तर 9: नासा ने ‘यूरोपा क्लिपर’ नामक अपना सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है।
प्रश्न 10: वायु गुणवत्ता सूचकांक 234 पर पहुंचने के बाद ‘वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग’ ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कौन-सा एक्शन प्लान लागू किया है?
उत्तर 10: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण-I को लागू किया है।
प्रश्न 11: तेलंगाना की महिला और बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीताक्का ने दिव्यांगों के लिए कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तर 11: डी. अनसूया सीताक्का ने दिव्यांगों के लिए ‘रोजगार पोर्टल’ लॉन्च किया है।
प्रश्न 12: 14 अक्टूबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिल्ली में कौन-सा वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया?
उत्तर 12: डॉ. एस. जयशंकर ने ‘ई-माइग्रेट वी 2.0 वेब पोर्टल’ और ‘मोबाइल ऐप’ का उद्घाटन किया है।
प्रश्न 13: हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर 13: एस परमेश्वर को भारतीय तटरक्षक बल प्रमुख नियुक्त किया गया है।

14 अक्टूबर 2024 करंट अफेयर्स

प्र1: ‘विश्व मानक दिवस’ हर वर्ष किस तारीख को मनाया जाता है?
उ1: हर वर्ष 14 अक्टूबर को ‘विश्व मानक दिवस’ मनाया जाता है।
प्र2: अमरीका-भारत रणनीतिक भागीदारी फोरम द्वारा आयोजित ‘वार्षिक इंडिया लीडरशिप शिखर सम्मेलन’ कब और कहाँ आयोजित हो रहा है?
उ2: यह 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है।
प्र3: हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप की चौथी प्रतियोगिता कब और कहाँ शुरू हो रही है?
उ3: यह 14 अक्टूबर से दिल्ली के ‘मेजर ध्यानचंद स्टेडियम’ में शुरू हो रही है।
प्र4: बेंडिगो इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में किस भारतीय खिलाड़ी ने महिला सिंगल्स का खिताब जीता है?
उ4: भारत की ‘तान्या हेमंथ’ ने महिला सिंगल्स का खिताब जीता है।
प्र5: एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में भारत की किस महिला जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है?
उ5: ‘अयहिका मुखर्जी’ और ‘सुतीर्था मुखर्जी’ की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है।
प्र6: सरकारी ई मार्केटप्लेस (GeM) के सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उ6: ‘एल. सत्य श्रीनिवास’ को सरकारी ई मार्केटप्लेस (GeM) का सीईओ नियुक्त किया गया है।
प्र7: भारत का संसदीय प्रतिनिधिमंडल ‘अंतर-संसदीय संघ’ (IPU) की 149वीं बैठक में भाग लेने के लिए कब और कहाँ पहुँचा है?
उ7: भारत का संसदीय प्रतिनिधिमंडल 13 अक्टूबर को जिनेवा पहुँचा है।
प्र8: गृह मंत्रालय ने 24 अक्टूबर को ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ के अवसर पर क्या करने का आग्रह किया है?
उ8: गृह मंत्रालय ने सभी महत्वपूर्ण भवनों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र का ध्वज लगाने का आग्रह किया है।
प्र9: केंद्र सरकार ने किस सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम को 14वें महारत्न के रूप में मंजूरी दी है?
उ9: ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ (HAL) को 14वें महारत्न के रूप में मंजूरी दी गई है।
प्र10: ‘अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव’ हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर और कब शुरू हुआ है?
उ10: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ‘अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव’ 13 अक्टूबर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुआ है।
प्र11: हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा?
उ11: हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा।
प्र12: आकाशवाणी दरभंगा के प्रसिद्ध पूर्व रेडियो प्रस्तुतकर्ता और संगीतकार ‘इंद्रानंद सिंह झा’ का निधन किस आयु में हुआ है?
उ12: ‘इंद्रानंद सिंह झा’ का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
प्र13: महिला T-20 क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर सेमीफाइनल में कब जगह पक्की की?
उ13: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की है।
प्र14: भारत ने तीसरे T-20 मैच में बांग्लादेश को हराकर श्रृंखला कितने से जीती?
उ14: भारत ने तीसरे T-20 मैच में बांग्लादेश को 133 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीती है।
प्र15: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कब की है?
उ15: BCCI ने 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है।

 12 अक्टूबर 2024 करंट अफेयर्स

प्रश्न 01: वर्ष 2024 का ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ किसे दिया गया है?
उत्तर: 'निहोन हिडानक्यो' (Nihon Hidankyo), जो हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम विस्फोटों में जीवित बचे लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाला जापानी संगठन है।
प्रश्न 02: भारतीय नौसेना के सेमिनार ‘स्वावलंबन 2024’ का तीसरा संस्करण कब और कहाँ आयोजित होगा?
उत्तर: यह 28 से 29 अक्टूबर तक भारत मंडपम में आयोजित होगा।
प्रश्न 03: ‘सरस आजीविका मेला’ कब और कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर: यह मेला 13 अक्टूबर से गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 30 राज्यों की 900 से ज़्यादा ग्रामीण महिला हस्तशिल्पी भाग लेंगी।
प्रश्न 04: टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन कौन बने हैं?
उत्तर: ‘नोएल टाटा’ (Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है। बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें नियुक्त किया है।
प्रश्न 05: हाल ही में थल सेना ने कौन सा नया टैंक संस्करण तैयार किया है?
उत्तर: थल सेना ने ‘T-90 भीष्म टैंक’ का नया संस्करण तैयार किया है।
प्रश्न 06: ‘विश्व गठिया दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर: प्रतिवर्ष 12 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व गठिया दिवस’ मनाया जाता है।

11 अक्टूबर 2024 के करेंट अफेयर्स

प्रश्न 1: हर वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर: हर वर्ष 11 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया जाता है।
प्रश्न 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर 2024 को किस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी विएंतियाने में 19वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
प्रश्न 3: यरूशलेम के ‘हिज्ब-उत-तहरीर’ संगठन पर किस मंत्रालय ने प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यरूशलेम के ‘हिज्ब-उत-तहरीर’ पर प्रतिबंध लगाते हुए उसे आतंकी संगठन घोषित किया है।
प्रश्न 4: जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं?
उत्तर: उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बने हैं।
प्रश्न 5: किस महान टेनिस खिलाड़ी ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर: महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है।
प्रश्न 6: साहित्य में 2024 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया जाएगा?
उत्तर: दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को 2024 के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 7: एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में भारतीय महिला टीम ने कौन सा पदक जीता है?
उत्तर: भारतीय महिला टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता है।
प्रश्न 8: नाबार्ड के अनुसार 2016-17 से 2021-22 के बीच ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय में कितनी वृद्धि हुई है?
उत्तर: नाबार्ड के अखिल भारतीय सर्वेक्षण के अनुसार ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय में 2016-17 से 2021-22 के बीच 57 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
प्रश्न 9: एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत ‘युवा संगम’ के पांचवें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल कब शुरू किया गया है?
उत्तर: शिक्षा मंत्रालय ने 10 अक्टूबर से ‘युवा संगम’ के पांचवें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है।
प्रश्न 10: जम्मू-कश्मीर में भारत के सबसे लंबे साइकिल अभियान को कब और कहाँ से हरी झंडी दिखाई गई?
उत्तर: जम्मू-कश्मीर में मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने 10 अक्टूबर को श्रीनगर के पोलो व्यू ग्राउंड से भारत के सबसे लंबे साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई।
प्रश्न 11: कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘पशु-संगरोध और प्रमाणन-सेवाओं’ का उद्घाटन कब और किसने किया है?
उत्तर: पशुपालन मंत्री जॉर्ज कुरियन ने 10 अक्टूबर को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘पशु-संगरोध और प्रमाणन-सेवाओं’ का उद्घाटन किया है।
प्रश्न 12: ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर 10 अक्टूबर को कौन से ऐप और सुविधा को लॉन्च किया गया है?
उत्तर: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर ‘टेली मानस ऐप’ और ‘वीडियो कॉल सुविधा’ लॉन्च की है।

10 अक्टूबर 2024 - करेंट अफेयर्स

प्रश्न 1: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर: प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है।

प्रश्न 2: 86 वर्ष की आयु में किस प्रसिद्ध उद्योगपति का हाल ही में निधन हुआ है?
उत्तर: टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति ‘रतन टाटा’ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
प्रश्न 3: दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) का 44वां और 45वां शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर: ASEAN का 44वां और 45वां शिखर सम्मेलन लाओस की राजधानी विएंतियाने में 10 अक्टूबर से आयोजित किया जा रहा है।
प्रश्न 4: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु किस तारीख को और किन देशों की राजकीय यात्रा पर जा रही हैं?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 13 अक्टूबर को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की सात दिन की राजकीय यात्रा पर जा रही हैं।
प्रश्न 5: वर्ष 2024 के लिए सेना कमांडरों के दूसरे सम्मेलन का पहला चरण कहां आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर: सेना कमांडरों के दूसरे सम्मेलन का पहला चरण सिक्किम के ‘गंगटोक’ में 10 अक्टूबर से आयोजित किया जा रहा है।
प्रश्न 6: राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन ने UMANG App का एकीकरण किस सेवा के साथ किया है?
उत्तर: राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन ने डिजिलॉकर के साथ UMANG App का एकीकरण किया है ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं की निर्बाध पहुंच मिल सके।
प्रश्न 7: भारतीय डाक विभाग ने यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की 150वीं वर्षगांठ पर क्या जारी किया है?
उत्तर: भारतीय डाक विभाग ने यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए स्मारक डाक टिकटों की एक विशेष श्रृंखला जारी की है।
प्रश्न 8: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किन राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में 2280 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी दी है?
उत्तर: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 2280 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी दी है।
प्रश्न 9: 38वें राष्ट्रीय खेल कब और कहां आयोजित किए जाएंगे?
उत्तर: 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित किए जाएंगे।
प्रश्न 10: ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट’ कब और कहां शुरू हुआ है?
उत्तर: कश्मीर घाटी में 9 अक्टूबर से ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट’ शुरू हुआ है।
प्रश्न 11: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस संस्थान का उद्घाटन किया है?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मुंबई में ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स’ का उद्घाटन किया है।
प्रश्न 12: वर्ष 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिला है?
उत्तर: वर्ष 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से हान कान्ग को सम्मानित किया गया है।

09 अक्टूबर 2024 करंट अफेयर्स

प्र1: ‘विश्व डाक दिवस’ कब मनाया जाता है?
उ1: हर वर्ष 9 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व डाक दिवस’ मनाया जाता है।
प्र2: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है?
उ2: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में ‘भारतीय जनता पार्टी’ (बीजेपी) को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है।
प्र3: मशीन लर्निंग में खोजों के लिए वर्ष 2024 का भौतिकी में नोबेल पुरस्कार किसे दिया जाएगा?
उ3: ‘जॉन एच. होपफील्ड’ और ‘जेफ्री ई. हिंटन’ को आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के माध्यम से मशीन लर्निंग को सक्षम करने वाली मूलभूत खोजों के लिए भौतिकी में वर्ष 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
प्र4: ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने कौन सा चुनाव जीता है?
उ4: ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ‘कैस सैयद’ ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है।
प्र5: सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?
उ5: राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ ने अभिनेता ‘मिथुन चक्रवर्ती’ को सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।
प्र6: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अक्टूबर को किस राज्य में और कितनी राशि की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे?
उ6: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
प्र7: भारतीय विदेश मंत्रालय ने किस वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है?
उ7: भारतीय विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी ‘संजीव कुमार सिंगला’ को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है।
प्र8: हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए कौन सी पहल शुरू की गई है?
उ8: हिमाचल प्रदेश में नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए ‘संकल्प’ पहल की शुरुआत की गई है।
प्र9: चौथी ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 की पदक तालिका में किस देश ने प्रथम स्थान हासिल किया है?
उ9: चौथी ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 की पदक तालिका में ‘भारत’ ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
प्र10: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ‘सनथ जयसूर्या’ को किस पद पर नियुक्त किया गया है?
उ10: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ‘सनथ जयसूर्या’ को श्रीलंका क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
प्र11: जम्मू-कश्मीर चुनाव में किस गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है?
उ11: जम्मू-कश्मीर चुनाव में ‘नेशनल कांफ्रेंस’ और ‘कांग्रेस’ गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
प्र12: ‘मालाबार अभ्यास 2024’ कब और कहां शुरू हुआ है?
उ12: पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय विशाखापत्तनम में 8 अक्टूबर से ‘मालाबार अभ्यास 2024’ शुरू किया गया है।

08 अक्टूबर 2024 करंट अफेयर्स

प्र1: भारत में ‘भारतीय वायु सेना दिवस’ कब मनाया जाता है?
उ1: भारत में प्रतिवर्ष 08 अक्टूबर को ‘भारतीय वायु सेना दिवस’ मनाया जाता है।
प्र2: वर्ष 2024 में मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार किसे दिया जाएगा?
उ2: वर्ष 2024 में अमेरिका के दो वैज्ञानिकों ‘विक्टर एंब्रोस’ और ‘गैरी रूवकुन’ को मेडिसिन में प्रतिष्ठित ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
प्र3: ‘70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ कौन और कब प्रदान करेंगे?
उ3: राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’8अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में ‘70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’प्रदान करेंगी। बता दें कि ये पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए दिए जाएंगे।
प्र4: नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम 8 अक्टूबर को बिहार के गया में क्या शुभारंभ करेंगे?
उ4: नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम 8 अक्टूबर को बिहार के गया में 'मॉडर्न बिहार लैब' का उद्घाटन करेंगे।
प्र5: ‘आर्कटिक ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता’ कब और कहां शुरू होगी?
उ5: ‘आर्कटिक ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता’ 8 अक्टूबर को फिनलैंड के वांटा में शुरू होगी। छह दिन की यह प्रतियोगिता 13 अक्टूबर को संपन्न होगी।
प्र6: दार्जिलिंग के ‘पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान’ के किस कार्यक्रम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वेरियम (वाजा) कंजर्वेशन अवार्ड 2024 के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है?
उ6: दार्जिलिंग के ‘पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान’ के ‘लाल पांडा कार्यक्रम’ को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वेरियम (वाजा) कंजर्वेशन अवार्ड 2024 के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है।
प्र7: भारतीय वायु सेना का ‘92वां स्थापना दिवस’ कब और कहां मनाया जा रहा है?
उ7: भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर को ताम्बरम स्थित वायु सेना केंद्र में अपना ‘92वां स्थापना दिवस’ मना रही है।
प्र8: भारतीय वायु सेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर 8 अक्टूबर से कौन सी कार रैली निकाली जाएगी और इसका समापन कब होगा?
उ8: भारतीय वायु सेना के 92वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर से लद्दाख के थोइस से 7,000 किलोमीटर लंबी 'वायु वीर विजेता कार रैली' शुरू होगी। यह रैली 29 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में समाप्त होगी।
प्र9: ‘विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्मेलन’ कब और कहां आयोजित किया जाएगा?
उ9: ‘विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्मेलन’ 14 से 24 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
प्र10: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 7 अक्टूबर को कहां और क्या उद्घाटन किया है?
उ10: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 7 अक्टूबर को मुंबई के कांदिवली में ‘कौशल विकास केंद्र’ का उद्घाटन किया है।
प्र11: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर अधिनियम 1961 की समीक्षा के लिए क्या कदम उठाया है?
उ11: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर अधिनियम 1961 की समीक्षा के लिए एक आंतरिक समिति बनाई है।
प्र12: केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्टी गर्वनर ‘एम. राजेश्वर राव’ के कार्यकाल में कब से विस्तार किया है?
उ12: केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्टी गर्वनर ‘एम. राजेश्वर राव’ के कार्यकाल में 9 अक्टूबर 2024 से विस्तार किया है।
प्र13: विश्व बैंक समूह के अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ ने किस देश के विकास नीति वित्तपोषण कार्यक्रम को 20 करोड़ अमरीकी डॉलर का पैकेज दिया है?
उ13: विश्व बैंक समूह की अंतर्राष्ट्रीय विकास संस्था ने श्रीलंका के विकास नीति वित्तपोषण कार्यक्रम के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पैकेज प्रदान किया है।
प्र14: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ‘जगत प्रकाश नड्डा’ को किस सत्र के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उ14: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ‘जगत प्रकाश नड्डा’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

07 अक्टूबर 2024 - करेंट अफेयर्स 

प्रश्न 1: ‘विश्व कपास दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर: ‘विश्व कपास दिवस’ प्रतिवर्ष 7 अक्टूबर को दुनियाभर में मनाया जाता है।
प्रश्न 2: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक कब शुरू हुई?
उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक 7 अक्टूबर से प्रारंभ हुई है।
प्रश्न 3: ईरानी ट्रॉफी 2024-25 का खिताब किसने जीता?
उत्तर: मुंबई ने पूरे देश को पीछे छोड़ते हुए 2024-25 की ईरानी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है।
प्रश्न 4: ‘चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का खिताब 6 अक्टूबर को किसने जीता?
उत्तर: अमरीका की ‘कोको गॉफ’ ने 6 अक्टूबर को ‘चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का खिताब जीता है।
प्रश्न 5: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'महाकुंभ 2025' के लिए नया प्रतीक चिह्न का अनावरण किया।
उत्तर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 अक्टूबर को प्रयागराज में 'महाकुंभ 2025' के लिए एक नए और रंग-बिरंगे प्रतीक चिह्न का अनावरण किया है।
प्रश्न 6: यूनाइटेड किंगडम ने हाल ही में 'चागोस द्वीप समूह' को सौंपने के लिए एक देश के साथ सहमति बनाई है।
उत्तर: हाल ही में, यूनाइटेड किंगडम ने 'चागोस द्वीप समूह' को मॉरीशस के हवाले करने पर सहमति जताई है।
प्रश्न 7: ‘पश्मीना ऊन’ के लिए भौगोलिक संकेत (GI) टैग किस क्षेत्र को मिला है?
उत्तर: लद्दाख को 'पश्मीना ऊन' के लिए भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्राप्त हुआ है।
प्रश्न 8: भारतीय नौसेना ने हाल ही में अपने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) की तैनाती किस देश में की है?
उत्तर: हाल ही में, भारतीय नौसेना ने ओमान में अपने पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) को तैनात किया है।
प्रश्न 9: पीएम मोदी ने किस राज्य में बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया?
उत्तर: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र राज्य में बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया।

06 अक्टूबर 2024 के करेंट अफेयर्स

प्रश्न 1: ‘विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस’ प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर: ‘विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस’ प्रतिवर्ष 6 अक्टूबर को मनाया जाता है।
प्रश्न2: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के पोहरदेवी में ‘बंजारा विरासत संग्रहालय’ का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले के पोहरदेवी में ‘बंजारा विरासत संग्रहालय’ का उद्घाटन किया।
प्रश्न3: चौथी पीढ़ी की कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल के तीन सफल उड़ान परीक्षण किस संगठन द्वारा किए गए थे
उत्तर: ‘डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन’ (DRDO) ने पोखरण से चौथी पीढ़ी की शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल के तीन सफल उड़ान परीक्षणों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। इन परीक्षणों ने रक्षा तकनीक में भारत की क्षमता को और मजबूत किया है।
प्रश्न4: क्वाड देशों के बीच समुद्री ‘मालाबार अभ्यास’ (Malabar Exercise) कब और कहाँ आयोजित होगा?
उत्तर: क्वाड देशों के बीच समुद्री ‘मालाबार अभ्यास’ 8 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में भारत की मेजबानी में शुरू होगा।
प्रश्न5: विश्व बैंक कार्बन ट्रेडिंग के लिए किस देश को 1600 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा?
उत्तर: विश्व बैंक ने नेपाल को कार्बन ट्रेडिंग के तहत 1600 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्णय लिया है।
प्रश्न6: एशियाई युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2024 में भारतीय तीरंदाज ‘वैष्णवी पवार’ ने कौन सा पदक जीता है?
उत्तर: भारतीय तीरंदाज ‘वैष्णवी पवार’ ने 2024 एशियाई युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में रिकर्व अंडर-18 महिला टीम श्रेणी में रजत पदक जीता है।
प्रश्न7: हाल ही में पाकिस्तानी सरकार ने इस्लामाबाद की सुरक्षा किसके हवाले करने का फैसला किया है?
उत्तर: हाल ही में पाकिस्तानी सरकार ने राजधानी ‘इस्लामाबाद’ की सुरक्षा सेना के हवाले करने का फैसला किया है। बता दें कि इस्लामाबाद में 15 और 16 अक्टूबर को ‘शंघाई सहयोग संगठन’ (SCO) की शिखर बैठक का आयोजन होना है।
प्रश्न8: केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री ‘सतीश चंद्र दुबे’ ने रांची में किस कंपनी के 51 सौर ऊर्जा संयंत्रों का उद्घाटन किया?
उत्तर: केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रांची में 51 सौर ऊर्जा प्लांटों का उद्घाटन किया, जो भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) द्वारा स्थापित किए गए हैं
प्रश्न9: हाल ही में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: हाल ही में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थानों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ‘NTPC विद्युत व्यापार निगम’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

05 अक्टूबर 2024 के करेंट अफेयर्स

प्रश्न 1: ‘विश्व शिक्षक दिवस’ हर वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर: ‘विश्व शिक्षक दिवस’ हर वर्ष 05 अक्टूबर को मनाया जाता है।
प्रश्न2: भारतीय वायु सेना अपना 92वां स्थापना दिवस कब और कहाँ मनाएगी?
उत्तर: भारतीय वायु सेना अपने 92वें स्थापना दिवस का आयोजन 6 से 8 अक्टूबर तक चेन्नई में करेगी।
प्रश्न3: ‘महिला T-20 क्रिकेट विश्वकप’ के अपने पहले मैच में भारत को किस टीम ने हराया?
उत्तर: न्यूजीलैंड ने 'महिला T-20 क्रिकेट विश्व कप' में अपने पहले मुकाबले में भारत को 58 रनों से मात दी है
प्रश्न4: ‘SCO शिखर सम्मेलन 2024’ के लिए इस्लामाबाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेंगे?
उत्तर: केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ‘SCO शिखर सम्मेलन 2024’ के लिए इस्लामाबाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
प्रश्न5: मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु कब तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे?
उत्तर:मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु 6 से 10 अक्टूबर 2024 तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है, और इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे​
प्रश्न6: ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2024’ कब और कहाँ आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: ‘इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2024’ इस साल 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक असम के गुवाहाटी में आयोजित होगा।
प्रश्न7: ‘ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024’ में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में भारत की ओर से किसने जीत हासिल की?
उत्तर: मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की तिकड़ी ने पेरू में आयोजित 'ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024' में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम इवेंट में उत्कृष्टता के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
प्रश्न8: ‘मंकीपॉक्स’ रोग के लिए पहला नैदानिक परीक्षण किस संगठन ने मंजूर किया है?
उत्तर: ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (WHO) ने ‘मंकीपॉक्स’ के लिए पहला नैदानिक परीक्षण मंजूर किया है।
प्रश्न9: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 25वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 किसे प्रदान किया?
उत्तर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आदित्य बिड़ला सामुदायिक पहल और ग्रामीण विकास केंद्र की अध्यक्ष ‘राजश्री बिड़ला’ को 25वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्रदान किया।
प्रश्न10: किस राज्य की बोडो संस्कृति के पारंपरिक उत्पादों को GI टैग मिला है?
उत्तर: असम राज्य की बोडो संस्कृति की पारंपरिक चावल से निर्मित बीयर और आठ अन्य पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग प्रदान किया गया है।
प्रश्न 11: भारत का केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) किस अंतर्राष्ट्रीय फोरम का संबद्ध सदस्य बना है?
उत्तर: भारत का केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नियामक फोरम (IMDRF) का संबद्ध सदस्य बनने का गौरव हासिल किया है।
प्रश्न 12: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितनी राशि के नए उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है?
उत्तर: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12.588 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 704.885 बिलियन डॉलर के नए उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है।

04 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स

प्रश्न 1. ‘विश्व पशु संरक्षण दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर: प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व पशु कल्याण दिवस’ मनाया जाता है।
प्रश्न 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अक्टूबर को किस आर्थिक सम्मेलन का उद्घाटन किया, और यह सम्मेलन कब तक चलेगा?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुए ‘कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन’ में संबोधन दिया। यह कार्यक्रम 6 अक्टूबर तक चलेगा।
प्रश्न 3. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 4 अक्टूबर को आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।
उत्तर: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 4 अक्टूबर 2024 को गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों के साथ छठी क्षेत्रीय बैठक का संचालन किया।
प्रश्न 4. भारत, नेपाल और बांग्लादेश के बीच किस समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं?
उत्तर: भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने नेपाल से बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 5. तीसरी राष्ट्रीय फ्लोर कर्लिंग चैंपियनशिप कब और कहां शुरू हुई?
उत्तर: तीसरी राष्ट्रीय फ्लोर कर्लिंग चैंपियनशिप 4 अक्टूबर को पुदुचेरी के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में आरंभ की गई।
प्रश्न 6. मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का निर्णय किसने लिया?
उत्तर: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए मंजूरी दी है।
प्रश्न 7. प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत अब तक कितने जनऔषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं?
उत्तर: प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत 30 सितंबर 2024 तक देशभर में 13,822 जन औषधि केंद्रों की स्थापना की गई है।
प्रश्न 8. सर्वोच्च न्यायालय ने किन प्रावधानों को रद्द किया है?
उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय ने कई राज्यों की जेल नियमावली में कैदियों को काम आवंटन में जाति आधारित भेदभावपूर्ण प्रावधानों को रद्द कर दिया है।

03 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स

प्रश्न 1. 'जर्मन एकता दिवस' हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तर: प्रतिवर्ष 03 अक्टूबर को ‘जर्मन एकता दिवस’ मनाया जाता है।
प्रश्न 2. 'नवरात्रि 2024' का 9 दिवसीय पर्व कब शुरू हुआ?
उत्तर: देवी दुर्गा की पूजा का 9 दिवसीय त्योहार ‘नवरात्रि’ 03 अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ है।
प्रश्न 3. किस वैश्विक नेता को इज़राइल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?
उत्तर: इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव ‘एंतोनियो गुतेरेस’ के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रश्न 4. मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है?
उत्तर: ‘क्लाउडिया शीनबाम’ ने मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण किया है।
प्रश्न 5. नागालैंड सरकार ने 'हॉर्नबिल महोत्सव' के 25वें संस्करण के लिए किस देश को सहयोगी के रूप में नामित किया है?
उत्तर: नागालैंड सरकार ने वेल्स को ‘हॉर्नबिल महोत्सव’ के आगामी 25वें संस्करण के लिए सहयोगी देश के रूप में चयनित किया है।
प्रश्न 6. भारतीय नौसेना का 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2024' सम्मेलन किस तारीख को आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर: भारतीय नौसेना का वार्षिक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2024’ 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न 7. सूत कातने वालों और करघा चलाने वालों के वेतन में कितनी वृद्धि की गई है?
उत्तर: सूक्ष्‍म, लघु तथा मध्‍यय उद्यम मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से सूत कातने वालों के वेतन में 25% और करघा चलाने वालों के वेतन में 7% की वृद्धि की है।
प्रश्न 8. महाराष्ट्र सरकार द्वारा किस प्रमुख कलाकार को ‘स्वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाने वाला है?
उत्तर: प्रख्यात कलाकार ‘लक्ष्मण श्रेष्ठ’ को महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘स्वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 9. ‘विश्व हरित अर्थव्यवस्था मंच’ का उद्घाटन किस स्थान पर किया गया है?
उत्तर: ‘विश्व हरित अर्थव्यवस्था मंच’ का 02 अक्टूबर से दुबई में शुभारंभ हुआ है।
प्रश्न 10. भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उपसमूह की 17वीं बैठक किस स्थान पर आयोजित की गई है?
उत्तर: हाल ही में ‘बर्लिन’ में भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उपसमूह की 17वीं बैठक आयोजित की गई है।
प्रश्न 11. 26वीं जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण प्रदर्शनी 2024 कहां और कब शुरू हुई?
उत्तर: 26वीं जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण प्रदर्शनी 2024, 01 अक्टूबर से दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू की गई है।
प्रश्न 12. अरुणाचल प्रदेश में ‘एनीज़ होम-ए हीलिंग सेंटर फॉर ट्रॉमा विक्टिम्स’ की स्थापना के लिए किसने समझौता किया है?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राजीव गांधी विश्वविद्यालय ने ‘गांधी जयंती’ के अवसर पर ईटानगर में एक समझौता किया है।

02 अक्टूबर 2024 करंट अफेयर्स

प्र1. गांधी जयंती कब मनाई जाती है और वर्ष 2024 में यह क्यों विशेष थी?
उ1. गांधी जयंती हर वर्ष 02 अक्टूबर को भारत में मनाई जाती है। वर्ष 2024 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती का आयोजन किया गया।
प्र2. ‘एकीकृत रक्षा स्टाफ’ मुख्यालय का स्थापना दिवस कब मनाया गया और यह कौन सा स्थापना दिवस था?
उ2. ‘एकीकृत रक्षा स्टाफ’ मुख्यालय ने 01 अक्टूबर 2024 को अपना 24वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया।
प्र3. भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए कानपुर टेस्ट का परिणाम क्या रहा?
उ3. भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप की।
प्र4. 01 अक्टूबर 2024 को NATO के महासचिव का पदभार किसने संभाला?
उ4. नीदरलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने 01 अक्टूबर 2024 को ब्रुसेल्स में NATO के महासचिव का पदभार संभाला।
प्र5. जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में किसे नामित किया गया है?
उ5. जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में शिगेरू इशिबा का नामकरण किया गया है, जो सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं।
प्र6. सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक बनने वाली पहली महिला कौन हैं?
उ6. शल्य चिकित्सक वाइस एडमिरल आरती सरीन ने सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक के पद को संभालने वाली पहली महिला बनकर नया मुकाम हासिल किया है।
प्र7. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उ7. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात ने 01 अक्टूबर 2024 को जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है।
प्र8. भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड का वार्षिक दिवस किस तारीख को मनाया गया?
उ8. भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड ने 01 अक्टूबर 2024 को अपने 8वें वार्षिक दिवस का आयोजन किया।
प्र9. केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 01 अक्टूबर 2024 को किस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया?
उ9. केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 01 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में 'सुशासन और अभिलेख' शीर्षक से एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्र10. अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 में भारतीय निशानेबाज पार्थ राकेश माने ने कौन सा पदक जीता?
उ10. भारतीय निशानेबाज पार्थ राकेश माने ने तीन दिवसीय जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 में 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में दोहरा स्वर्ण पदक जीता।

01 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स

प्रश्न 1. ‘विश्व शाकाहार दिवस’ प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर: प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को ‘विश्व शाकाहारी दिवस’ मनाया जाता है।
प्रश्न 2. 01 अक्टूबर 2024 को कौन सा विभाग अपना 277वां स्थापना दिवस मना रहा है?
उत्तर: ‘डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट’ 01 अक्टूबर 2024 को अपना 277वां वार्षिक दिवस मना रहा है।
प्रश्न 3. मध्य प्रदेश के आगामी मुख्य सचिव कौन होंगे?
उत्तर: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘अनुराग जैन’ मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनेंगे।
प्रश्न 4. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कितने जिलों में 5 अक्टूबर तक विरोध प्रदर्शनों और अनधिकृत एकत्रीकरण पर प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तीन जिलों में 5 अक्टूबर तक विरोध प्रदर्शनों और अवैध एकत्रीकरण पर रोक लगाई है।
प्रश्न 5. 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ से किसे सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर: प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता ‘मिथुन चक्रवर्ती’ को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 6. क्रोएशिया इंटरनेशनल और बेल्जियम जूनियर टूर्नामेंट का खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल किया?
उत्तर: भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी ‘रक्षा कंदासामी’ ने क्रोएशिया इंटरनेशनल और बेल्जियम जूनियर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।
प्रश्न 7. ‘इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग’ सम्मेलन कब और कहाँ आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: भारतीय नौसेना का ‘इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग’ 3 से 5 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न 8. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 01 अक्टूबर 2024 को किस क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे?
उत्तर: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 01 अक्टूबर 2024 को ‘दिव्यांगता पुनर्वास सेवा और विशेष शिक्षा क्षेत्र’ में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
प्रश्न 9. भारतीय सेना ने किस सरकारी पहल के अंतर्गत आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: भारतीय सेना ने सरकार की प्रमुख पहल ‘रक्षा उत्कृष्टता नवाचार’ के अंतर्गत आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 10. भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण से संबंधित मासिक डेटा किस तारीख को जारी किया है?
उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर 2024 को ऋण से संबंधित मासिक डेटा को सार्वजनिक किया।
प्रश्न 11. केंद्र ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से बाढ़ प्रभावित किन-किन राज्यों को 675 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है?
उत्तर: केंद्र ने बाढ़ से प्रभावित गुजरात, मणिपुर और त्रिपुरा को 675 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी है।
प्रश्न 12.सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 30 सितंबर को किस प्राधिकरण के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 30 सितंबर को ‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण’ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 13. भारत में क्रूज़ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस मिशन को शुरू किया गया है?
उत्तर: भारत में क्रूज़ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'क्रूज़ भारत मिशन' शुरू किया गया है।
 
Hello, dear candidates! Today, I bring you valuable information on current affairs, tailored specifically for your exam preparation. In today's competitive environment, every candidate dreams of securing a government job, but the biggest challenge lies in effective preparation. Despite absorbing all the knowledge from books and enrolling in coaching institutes, staying updated with current affairs remains a significant hurdle. As someone also preparing for a government job, I understand how crucial it is to master current General Knowledge (GK) questions and answers.
Whether you're aiming for state-level or central government jobs, keeping up with current affairs is essential. It is vital for various job exams, including banking, railways, police, SSC, UPSC, and more. Understanding this challenge, I’ve brought you a comprehensive solution.
In this article, I present you with all the key current GK questions for October 2024. These questions are available for free, allowing you to prepare at your own pace. Below, you'll find a detailed list of current affairs from October 1, 2024, to October 31, 2024, to help you stay informed and ahead in your exam preparation.